आईपीएल-13 : पंजाब ने 2 सुपर ओवरों के बाद मुंबई को हराया

Last Updated 19 Oct 2020 12:23:54 AM IST

सुपर ओवर तक खिंचे रविवार के दूसरे मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई इंडियन्स को हराकर दो अंक झटक लिये। सुपर ओवर में मुंबई ने 11 रन बनाये थे जिसे पंजाब ने चार गेंदों पर ही पार कर लिया।


किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी

ट्रेंटबोल्ट की पहली गेंद पर क्रिस गेल ने छक्का मारा जबकि दूसरी गेंद पर एक रन लिया। इसके बाद मयंक अग्रवाल ने लगातार दो चौके मारकर मैच अपने नाम कर लिया। इंडियन प्रीमियर लीग के इस मुकाबले में मुंबई इंडियन्स ने छह विकेट पर 176 रन कर चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम भी निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 176 रन ही बना सकी। इनकी तरफ से कप्तान केएल राहुल ने 77 रन की उम्दा पारी खेली जबकि क्रिस गेल और निकोलस पूरन 24-24 रन बनाकर आउट हुए।

इससे पहले क्विंटन डिकॉक (53 रन) की अर्धशतकीय पारी के बाद आखिरी ओवरों में कीरोन पोलार्ड और नाथन कुल्टर-नील की आतिशी बल्लेबाजी से मुंबई इंडियन्स ने छह विकेट पर 176 रन कर स्कोर खड़ा किया। पोलार्ड ने 12 गेंद में चार छक्के और एक चौका की मदद से नाबाद 34 रन बनाने के अलावा कुल्टर-नील के साथ 21 गेंद में 57 रन की अटूट साझेदारी की। कुल्टर-नील ने 12 गेंद में चार चौके की मदद से नाबाद 24 रन बनाये। दोनों ने आखिरी तीन ओवर में 54 रन जोड़े। टॉस गवांने के बाद पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने एक बार फिर गेंदबाजी की शुरूआत ग्लेन मैक्सवेल (चार ओवर में बिना किसी सफलता के 24 रन) से कराई जिसमें उन्होंने सिर्फ छह रन दिये। इसके बाद दूसरे ओवर में दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और डिकॉक ने मोहम्मद शमी का स्वागत एक-एक चौके से किया।

स्कोर बोर्ड
मुंबई इंडियन्स पारी :

रोहित शर्मा बो अर्शदीप सिंह     06
क्विंटन डिकॉक का मयंक बो जोर्डन     53
सूर्यकुमार यादव का एम.अश्विन बो शमी     00
इशान किशन का एम. अश्विन बो अर्शदीप     07
क्रुणाल पंड्या का हुड्डा बो बिश्नोई     34
हार्दिक पंड्याका हुड्डा बो शमी    08
कीरोन पोलार्ड नाबाद     34
नाथन कुल्टर-नील नाबाद     24
अतिरिक्त :     07
कुल  : (20 ओवर में छह विकेट पर)     176
विकेट पतन : 1-23, 2-24, 3-38, 4-96, 5-116, 6-119
गेंदबाजी : मैक्सवेल 4-0-24-0, मोहम्मद शमी 4-0-30-2, अर्शदीप  3-0-35-2,  जोर्डन     3-0-32-1, एम. अश्विन 3-0-28-0 हुड्डा     1-0-9-0, बिश्नोई 2-0-12-1

किंग्स इलेवन पंजाब :
केएल राहुल बो बुमराह    77
मयंक अग्रवाल बो बुमराह    11
क्रिस गेल का बोल्ट बो चाहर    24
निकोलस पूरन का कुल्टर नील बो बुमराह    24
मैक्सवेल का रोहित बो चाहर    00
दीपक हुड्डा नाबाद    23
क्रिस जोर्डन रनआउट    13
अतिरिक्त    04
कुल  : (20 ओवर में छह विकेट पर)     176
विकेट पतन : 1-33, 2-75, 3-108, 4-115, 5-153, 6-176
गेंदबाजी :
ट्रेंटबोल्ट 4-0-48-0, क्रुणाल पंड्य़ा 2-0-12-2, जसप्रीत बुमराह  4-0-24-3,  नाथन कुल्टरनील     4-0-33-0, कीरोन पोलार्ड 2-0-26-0, राहुल चाहर 4-0-33-2

भाषा
दुबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment