पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के बाद सुरेश रैना ने भी क्रिकेट से लिया संन्यास

Last Updated 15 Aug 2020 09:42:37 PM IST

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के रिटायरमेंट की घोषणा के ठीक बाद सुरेश रैना ने भी संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।


धोनी के बाद सुरेश रैना ने भी क्रिकेट से संन्यास लिया (फाइल फोटो)

महेंद्र सिंह धोनी के 15 अगस्त को संन्यास लेने की घोषणा के बाद भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स में उनके साथी खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी।

बाएं हाथ के बल्लेबाज रैना ने सोशल मीडिया के जरिए अपने संन्यास की घोषणा की है। धोनी के संन्यास के एलान के तुरंत बाद ही रैना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि वह भी धोनी की इस यात्रा में शामिल हो रहे है।

रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “माही आपके साथ खेलना अच्छा था। पूरे दिल से, गर्व के साथ, मैं आपकी इस यात्रा में शामिल होना चाहता हूं। थैंक यू इंडिया। जय हिन्द।”

महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के हर फॉर्मेट से संन्यास लिया, आईपीएल खेलते रहेंगे।

 

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment