भारत के पूर्व ओपनर चेतन चौहान की हालत गंभीर

Last Updated 16 Aug 2020 05:33:38 AM IST

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान की हालत गंभीर है जो पिछले महीने कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए थे।


भारत के पूर्व ओपनर चेतन चौहान की हालत गंभीर

उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया है और वह गुरुग्राम के अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौहान को 12 जुलाई को कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं आने के बाद उन्हें गुरुग्राम में मेदांता अस्पताल में भर्ती करया गया।

डीडीसीए के एक सीनियर अधिकारी ने बताया, ‘सुबह चेतन जी की किडनी ने काम करना बंद कर दिया और फिर कई अंगों ने। वह लाइफ सपोर्ट पर हैं। हम दुआ कर रहे हैं कि यह जंग वह जीत जाएं।’ भारत के लिए 40 टेस्ट खेलने वाले चौहान लंबे समय तक सुनील गावस्कर के सलामी जोड़ीदार रहे। वह दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ में भी विभिन्न पदों पर रहे।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment