ब्रायंट की मौत से शोक में डूबा क्रिकेट जगत, खिलाड़ियों ने यूं दी श्रद्धांजलि

Last Updated 27 Jan 2020 12:36:15 PM IST

सचिन तेंदुलकर से लेकर भारतीय कप्तान विराट कोहली और अपने जमाने के दिग्गज विवियन रिचर्डस सहित दुनिया भर के क्रिकेटरों ने भी बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबे ब्रायंट की हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत पर शोक व्यक्त किया है।


ब्रायंट और उनकी 13 वर्षीय बेटी गियाना सहित सात अन्य की रविवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गयी। ब्रायंट 41 साल के थे और उन्हें बास्केटबॉल के दिग्गज खिलाड़ियों में आंका जाता है।          

तेंदुलकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘कोबे ब्रायंट, उनकी बेटी गियाना और हेलीकॉप्टर में सवार अन्य लोगों की आकस्मिक मौत से दुखी हूं। उनके परिवार, मित्रों और दुनिया भर के प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं है। ’’

        

कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, ‘‘आज इस खबर को सुनकर बहुत दुखी हूं। बचपन की कई यादें जुड़ी हैं। सुबह जल्दी उठकर कोर्ट पर उनकी जादूगरी देखना, जिससे मैं मंत्रमुग्ध हो जाता था। जीवन कितना अप्रत्याशित और अस्थिर है। दुर्घटना में उनकी बेटी गियाना की भी मौत हो गयी। मैं इससे बहुत आहत हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। परिवार के प्रति संवेदना। ईश्वर उन्हें मजबूती प्रदान करे। ’’         

 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment