इस सरप्राइज गिफ्ट के साथ धोनी के इंतजार में हैं साक्षी, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

Last Updated 10 Aug 2019 03:32:54 PM IST

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय कश्मीर में भारतीय सेना के साथ काम कर रहे हैं और इस बीच उनकी पत्नी साक्षी ने अपने गराज में एक नई कार जोड़ी है।


फाइल फोटो

साक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई कार, एक जीप ग्रैंड शेरोकी की फोटो शेयर की।


उन्होंने कैप्शन में लिखा, "घर में स्वागत है रेडबीस्ट! तुम्हारा खिलौना आखिरकार यहां आ गया धोनी, हम तुम्हें मिस कर रहे हैं।"

कार की कीमत भारत में 80 से 90 लाख के बीच में है।

धोनी के पास पहले से कई गाड़ियां मौजूद है। चार पहिया गाड़ियों में उनके पास फरारी 599 जीटीओ, हैमर एच-2, जीएमसी सिएरा है।

उनके पास बाइक का भी बेहतरीन कलेक्शन है। इसमें कवास्की निन्जा एच-2, कोनफेडेरेट हेलकैट, बीएसए, सुजूकी हायाबूसा और एक नॉर्टन विंटेज प्रमुख हैं।

धोनी ने खेल से दो महीने का ब्रेक लेकर सेना के साथ समय बिताने का फैसला लिया था। वह फिलहाल, सेना के साथ पुलवामा जिले में तैनात हैं।

 

आईएएनएस
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment