विराट कोहली इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2019 में टॉप 10 खिलाड़ियों में शामिल

Last Updated 26 Jul 2019 12:56:09 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2019 में नौवें स्थान पर हैं।


विराट कोहली(फाइल फोटो)

हूपर एचक्यू के द्वारा हाल में यह जानकारी दी गई है। सूत्रों के अनुसार, पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2019 में शीर्ष पर हैं और उनके 17.28 लाख फॉलोअर हैं।

रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से 9, 75000 अमेरिकी डॉलर कमाते हैं।

इस मामले में ब्राजील के नेमार दूसरे स्थान पर हैं, जिनके 12.14 लाख फॉलोवर हैं।

विराट कोहली के इंस्टाग्राम पर 3.6 करोड़ फॉलोअर हैं। इस मामले में वह भारत के पहले खेल व्यक्तित्व हैं, जिनकी इतनी संख्या में प्रशंसक हैं। 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment