बाउंड्री के दमपर बना इंग्लैंड पहली बार क्रिकेट का शहंशाह

Last Updated 15 Jul 2019 01:22:52 AM IST

इंग्लैंड ने रोमांच की पराकाष्ठा तक पहुंचे विश्व कप फाइनल में रविवार को यहां मैच और सुपर ओवर के ‘टाई’ छूटने के बाद न्यूजीलैंड पर ‘बाउंड्री’ के दम पर पार पाकर पहली बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।


विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद मैदान में खुशी से उछल पड़े इंग्लैंड के खिलाड़ी। फोटो : प्रेट्र

मैच पहले टाई छूटा और फिर सुपर ओवर में भी दोनों टीमों ने समान रन बनाए। इसके बाद फैसला ‘बाउंड्री’ से किया गया। मेजबान इंग्लैंड अधिक ‘बाउंड्री’ लगाई थी और आखिर में 1975 से चला आ रहा उसका खिताब का इंतजार खत्म हो गया।

इंग्लैंड के सामने 242 रन का लक्ष्य था लेकिन उसके चोटी के चार विकेट 86 रन पर गंवा दिए थे। बेन स्टोक्स (98 गेंदों पर नाबाद 84) और जोस बटलर (60 गेंदों पर 59) ने पांचवें विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी करके स्थिति संभाली लेकिन इंग्लैंड की टीम 241 रन पर आउट हो गई।

न्यूजीलैंड ने आठ विकेट पर 241 रन बनाए। उसकी तरफ से हेनरी निकोल्स (77 गेंदों पर 55) और केन विलिमयसन (53 गेंदों पर 30) ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़े। कप्तान विलिमयसन के आउट होते ही टीम लड़खड़ा गई।

उसके बाकी बल्लेबाजों ने भी अच्छी शुरुआत की लेकिन केवल टॉम लैथम (56 गेंदों पर 47) ही 20 रन की संख्या पार कर पाए।

लंदन : न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनने पर खुशी में मैदान में लेटे बेन स्टोक्स और जीत का जश्न मनाते साथी खिलाड़ी।सुपर ओवर में इंग्लैंड की तरफ से स्टोक्स और बटलर क्रीज पर उतरे और उन्होंने ट्रेंट बोल्ट पर एक एक चौके की मदद से 15 रन बनाए।

इस तरह से न्यूजीलैंड को जीत के लिये 16 रन का लक्ष्य मिला। जोफ्रा आर्चर गेंदबाज थे। पहली गेंद वाइड थी, दूसरी गेंद पर दो रन बने और जेम्स नीशाम ने तीसरी गेंद छक्के के लिए भेज दी।

अगली दो गेंदों पर दो-दो रन बने।

पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर नीशाम ने मार्टिन गुप्टिल को एक गेंद पर दो रन बनाने का मौका दिया।

गुप्टिल एक रन बनाया और दूसरा रन लेने के प्रयास में रन आउट हो गए। न्यूजीलैंड को लगातार दूसरी बार उप विजेता बनकर संतोष करना पड़ा।

मैच की बात करें तो स्टोक्स की पारी अंतर पैदा कर गई क्योंकि दोनों टीमों के गेंदबाजों ने अपना जलवा बिखेरा था। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स ने 37 रन देकर तीन और लियाम प्लंकेट ने 42 रन देकर तीन विकेट लिये। न्यूजीलैंड के लिये नीशाम (43 रन देकर तीन) और लॉकी फर्गुसन (50 रन देकर तीन) सफल गेंदबाज रहे। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने हमेशा की तरह शुरुआत में घातक गेंदबाजी की। बोल्ट और मैट हेनरी को खेलना आसान नहीं था।

जॉनी बेयरस्टॉ और जैसन राय ने फाइनल से पहले लगातार चार शतकीय साझेदारियां निभायी थी लेकिन आज वे केवल 28 रन जोड़ पाये। हेनरी ने खतरनाक रॉय (17) को खूबसूरत इन¨स्वगर पर विकेटकीपर लैथम के हाथों कैच कराया।

स्कोर बोर्ड
न्यूजीलैंड -
मार्टिन गुप्टिल पगबाधा बो. वोक्स     19
हेनरी निकोल्स बो. प्लंकेट     55
केन विलियमसन का. बटलर बो. प्लंकेट     30
रॉस टेलर पगबाधा बो. मार्क वुड     15
टॉम लैथम का. सब. विन्से बो. वोक्स     47
जिम्मी नीशाम का. रूट बो. प्लंकेट     19
कोलिन डि ग्रैंडहोम का. सब. विन्से बो. वोक्स     16
मिशेल सैंटनर (नाबाद)    05
मैट हेनरी बो. आर्चर     04
ट्रेंट बोल्ट (नाबाद)    01
अतिरिक्त -    30
कुल - (50 ओवर में आठ विकेट पर)     241
विकेटपतन - 1/29, 2/103, 3/118, 4/141, 5/173, 6/219, 7/232, 8/240
गेंदबाजी - क्रिस वोक्स 9-0-37-3, जोफ्रा आर्चर 10-0-42-1, प्लंकेट 10-0-42-3, मार्क वुड 10-1-49-1, राशिद 8-0-39-0, बेन स्टोक्स 3-0-20-0

इंग्लैंड -
जैसन रॉय का. लैथम बो. हेनरी     17
जॉनी बेयरस्टॉ बो. फर्गुसन     36
जो रूट का. लैथम बो. ग्रैंडहोम     07
इयोन मोर्गन का. फर्गुसन बो. नीशाम     09
बेन स्टोक्स (नाबाद)    84
जोस बटलर का. सब. साउथी बो. फर्गुसन     59
क्रिस वोक्स का. लैथम बो. फर्गुसन     02
लियाम प्लंकेट का. बोल्ट बो. नीशाम     10
जोफ्रा आर्चर बो. नीशाम     00
आदिल राशिद रन आउट     00
मार्क वुड रन आउट     00
अतिरिक्त -    17
कुल - (50 ओवर में सभी आउट)     241
विकेटपतन - 1/28, 2/59, 3/71, 4/86, 5/196, 6/203, 7/220, 8/227, 9/240
गेंदबाजी - बोल्ट 10-0-67-0, हेनरी 10-2-40-1, ग्रैंडहोम 10-2-25-1, फर्गुसन 10-0-50-3 , नीशाम 7-0-43-3 , सेंटनर 3-0-11-0

भाषा
लंदन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment