तेंदुलकर ने महिला हज्जाम से बनवाई दाढ़ी
महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम पहली बार बनाये कई रिकॉर्ड हैं लेकिन महिला हज्जाम नेहा और ज्योति से ‘पहली बार दाढी बनवाना’ निश्चित रूप से उनके लिए गर्व का क्षण होगा।
![]() तेंदुलकर ने महिला हज्जाम से बनवाई दाढ़ी |
तेंदुलकर ने ऐसा भारत में मौजूद लिंग संबंधित रूढिवादिता को तोड़ने में अपना योगदान देने के लिए किया। इस पेशे में अभी तक पुरुषों का ही वर्चस्व माना जाता रहा है लेकिन उत्तर प्रदेश की बनवारी टोला गांव की नेहा और ज्योति ने अपने पिता के बीमार होने के बाद 2014 में उनकी जिम्मेदारी संभालने का फैसला किया। हालांकि इन दोनों के लिए यह सफर आसान नहीं था क्योंकि शुरू में लोग महिला हज्जाम से दाढी नहीं बनवाते या बाल नहीं कटवाते थे।
एक विज्ञापन में उनकी प्रेरणादायी कहानी को उजागर किया गया जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस विज्ञापन को यूट्यूब को 1.60 करोड़ लोगों ने देखा है। इसके बाद ही तेंदुलकर ने इन दोनों से दाढी बनवाने का फैसला किया। तेंदुलकर ने फिर इसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘आप शायद इसे नहीं जानते, लेकिन मैंने कभी भी किसी से शेव नहीं बनवायी। आज यह रिकॉर्ड टूट गया। इन महिला हज्जाम से मिलना सम्मान की बात है।’ तेंदुलकर ने इन दोनों को स्कालरशिप भी प्रदान की गयी जिनमें उनकी शैक्षिक और पेशेवर जरूरतों को पूरा किया जायेगा।
| Tweet![]() |