खेल जगत ने दिलीप कुमार के निधन पर जताया शोक
भारतीय के स्टार खिलाड़ियों ने बुधवार को यहां महान अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताया और श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें अतुलनीय प्रतिभा करार दिया।
![]() |
दशकों तक भारतीय सिनेमा पर राज करने वाले दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार और उपचार कर रहे डॉक्टरों ने यह जानकारी दी। वह 98 बरस के थे।
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘‘भगवान दिलीप कुमार जी की आत्मा को शांति दे। आपकी तरह कभी कोई दूसरा नहीं होगा।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘भारतीय सिनेमा में आपका योगदान अद्वितीय है और आपकी कमी खलेगी। सायरा बानो जी और परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’
Rest in Peace Dilip Kumar ji!
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 7, 2021
There will never be another like you.
Your contribution to Indian cinema is unparalleled and you’ll be missed dearly. My heartfelt condolences to Saira Banu ji & the family. pic.twitter.com/9yw80eTegZ
पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सिनेमा पर दिलीप कुमार के असर को बयां करने के लिए उनकी बेहद लोकप्रिय फिल्म मुगल-ए-आजम का डायलोग बोला। उन्होंने लिखा, ‘‘दिलीप कुमार के परिवार के प्रति संवेदनाएं। महान व्यक्ति ने कहा था, ‘तकदीरें बदल जाती हैं, जमाना बदल जाता है, मुल्कों की तारीख बदल जाती है, शहंशाह बदल जाते हैं, मगर इस बदलती हुई दुनिया में मोहब्बत जिस इंसान का दामन थाम लेती है, वो इंसान नहीं बदलता।’’’
Heartfelt condolences to #DilipKumar’s family.The gr8 man said,
— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 7, 2021
Taqdeerein badal jaati hain,zamana badal jaata hai, mulkon ki taarikh badal jaati hai,shahenshah badal jaate hain,magar iss badalti hui duniya mein mohabbat jis insaan ka daaman thaam leti hai,woh insaan nahi badalta pic.twitter.com/hpKg3iSHlm
खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने भी शोक व्यक्त किया। रीजीजू ने ट्वीट किया, ‘‘हम उनकी शानदार फिल्में देखते हुए बड़े हुए। महान अभिनेता दिलीप कुमार जी के निधन ने हम सभी को दुखी कर दिया है। उनके जाने से भारतीय सिनेमा में बड़ा शून्य पैदा हो गया। उनके परिवार, मित्रों और दुनिया भर में प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’’
We grew up watching his amazing films. The passing away of legendary actor Dilip Kumar Ji has deeply saddened all of us. He has left a huge void in Indian Cinema.
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) July 7, 2021
My heartfelt condolences to his family, friends & fans across the world. pic.twitter.com/5pO7ZK0pb8
बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने दिलीप कुमार को लीजेंड करार दिया। साइना ने ट्वीट किया, ‘‘हिंदी सिनेमा के लीजेंड.. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे सर।’’
The legend of Hindi cinema.. May your soul rest in peace sir .. #DilipKumar pic.twitter.com/4AIjrXnvrC
— Saina Nehwal (@NSaina) July 7, 2021
पूर्व भारतीय क्रिकेटरों मदनलाल, हरभजन सिंह और इरफान पठान ने भी दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताया। मदनलाल ने ट्वीट किया, ‘‘शानदार अभिनेता, प्रत्येक फिल्म का एक स्तर था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।’’
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज पठान ने कहा, ‘‘दिलीप साहब के अलावा कोई और ट्रेजेडी किंग नहीं होगा। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे यूसुफ खान साहब। आपकी विरासत हमेशा बरकरार रहे।’’
पूर्व आफ स्पिनर हरभजन ने लिखा, ‘‘मोहम्मद यूसुफ उर्फ दिलीप कुमार साहब। वह 1940-1960 के दशक के फिल्म जगत के स्वर्णिम युग के आखिरी जीवित सितारों में से एक थे। दिलीप साहब (11 दिसंबर 1982-सात जुलाई 2021) भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। ’’
Born Mohammed Yusuf aka Dilip Kumar sahb .. He was one of the last surviving stars of the Hindi film industry's 1940s–1960s “Golden Age”.
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) July 7, 2021
May you rest in eternal peace Dilip sahib (11 December 1922 – 7 July 2021).#RipDilipKumar sir #legend
श्रीलंका दौरे पर भारत की सीमित ओवरों की टीम की अगुआई करने वाले भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने ट्वीट किया, ‘‘दिलीप साहब के निधन से बेहद दुखी हूं। अतुलनीय अभिनेता जिन्होंने भारतीय सिनेमा पर इतना गहरा प्रभाव छोड़ा। आगामी पीढियों के लिए प्रेरणा।’’
पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने ट्वीट किया, ‘‘यूसुफ खान साहब के प्रशंसकों के लिए बहुत बड़ी क्षति। वह हमारे दिलों में रहेंगे। सायरा बानो साहिबा को संवेदनाएं।’’
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘भगवान यूसुफ साहब की आत्मा को शांति दे।’’
| Tweet![]() |