पूर्व हॉकी अंपायर रविंदर सोढ़ी का निधन

Last Updated 12 May 2021 06:41:25 PM IST

हॉकी के पूर्व अंपायर रविंदर सिंह सोढ़ी का कोरोना से जुड़ी जटिलताओं के कारण निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे।


पूर्व हॉकी अंपायर रविंदर सोढ़ी का निधन

सोढ़ी विभिन्न शीर्ष घरेलू हॉकी इवेंट में शामिल रहे हैं जिसमें वार्षिक नेहरू हॉकी टूर्नामेंट शामिल हैं। इसके अलावा वह 1988 में लखनऊ में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल गोल्ड कप में भी शामिल रहे थे।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबाम ने कहा, "सोढ़ी के निधन की खबर सुनकर दुख पहुंचा। हॉकी बिरादरी उनके निधन की खबर से स्तब्ध है। हम इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करते हैं।"

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment