शादी के बंधन में बंधे बजरंग और संगीता

Last Updated 27 Nov 2020 04:06:20 AM IST

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित पहलवान बजरंग पुनिया और पहलवान संगीता फोगाट शादी के बंधन में बंध गए हैं और उन्होंने शादी में सात के बजाए आठ फेरे लिए।


शादी के बंधन में बंधे बजरंग और संगीता

बजरंग और संगीता की बुधवार रात शादी हुई। कोरोना महामारी को देखते हुए जारी किए दिशानिर्देशों का पालन करते हुए शादी में मेहमानों की संख्या सीमित रखी गई थी।

बजरंग की तरफ से विवाह में केवल 31 बाराती पहुंचे। दोनों ने शादी में सात के बजाए आठ फेरे लिए। बजरंग और संगीता ने आठवां फेरा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प के रूप में लिया।

उल्लेखनीय है कि संगीता से पहले उनकी दो बहनों ने भी अपनी शादी में आठ फेरे लिए थे और उन्होंने भी इस परंपरा को कायम रखा।

विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता और ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके बजरंग अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक में पदक की सबसे प्रबल उम्मीद हैं।

वार्ता
चरखी दादरी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment