सरदार सिंह ने कहा, टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के पदक जीतने की पूरी संभावना

Last Updated 20 Jul 2020 03:24:53 PM IST

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि टीम टोक्यो ओलंपिक में पदक का सूखा खत्म करेगी और पदक लेकर आएगी।


भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह (फाइल फोटो)

भारत ने आखिरी बार 1980 में मास्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद से उन्होंने आठ ओलम्पिक पदक जीते लेकिन टीम कभी पदक नहीं जीत सकी।

हॉकी इंडिया द्वारा जारी एक बयान में सरदार ने कहा है, "314 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने के बाद भी मुझे यह पछतावा होता है कि मैं कभी ओलम्पिक पदक को अपने घर नहीं ला सका।"

उन्होंने कहा, "लेकिन इस टीम को बीते कुछ वर्षों में मजबूती से आगे बढ़ते हुए देखना और वे जिस तरह से प्रो हॉकी लीग में इस साल खेले थे वो शानदार है। मुझे बहुत उम्मीद है कि वह इस बार ओलम्पिक पदक जीतकर लौटेंगे। टीम के टोक्यो में पदक जीतने की काफी संभावना है।"

उन्होंने कहा, "हर किसी खिलाड़ी के लिए भारतीय टीम के साथ ओलम्पिक खेलना एक मात्र प्ररेणादायी चीज होती है और टोक्यो ओलम्पिक से पहले उन्हें अपनी पूरी ताकत सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने में लगा देनी चाहिए।"

टोक्यो ओलंपिक इस साल 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच खेला जाना था लेकिन कोरोना वायरस के कारण खेलों को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब यह खेल अगले साल 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच खेले जाएंगे।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment