कोरोनावायरस : ओलम्पिक एक साल के लिए स्थगित, मशाल फुकुशिमा के हवाले

Last Updated 01 Apr 2020 05:24:21 PM IST

ओलम्पिक फ्लैम बुधवार को फुकुशिमा में एक छोटे से समारोह में अधिकारियों के हवाले कर दी गई।


ओलम्पिक मशाल फुकुशिमा में अधिकारियों के हवाले कर दी गई

टोक्यो ओलम्पिक को कोरोनावायरस के कारण एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में यह मशाल अप्रैल के महीने में फुकुशिमा में ही रहेगी।

ओलम्पिक की वेबसाइट पर आयोजकों के हवाले से लिखा है, "ओलिम्पक मशाल वाली लालटेन दो अप्रैल से 30 अप्रैल तक यहीं रहेगी। इसे काफी कम लोग देख सकेंगे।"

121 दिन की मशाल रिले 26 मार्च से जे विलेज से शुरू होनी थी जो 2011 में जापान में आए भूकंप और सुनामी से बाहर निकलने वाले जापान का प्रतीक है।

ओलम्पिक खेल इस साल 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होने थे लेकिन कोरोनावायरस के कारण इन्हें एक साल के लिए टाल दिया गया है।

आईएएनएस
टोक्यो


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment