पहलवान दीपक पुनिया बने नए स्टार
पहलवान दीपक पुनिया इस साल कुश्ती के सबसे बड़े स्टार बनकर उभरे जबकि दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार की विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के पहले राउंड में हार चौंकाने वाली रही।
![]() पहलवान दीपक पुनिया बने नए स्टार |
पहलवान बजरंग पुनिया को देश के सर्वोच्च राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
जूनियर विश्व चैंपियन पहलवान दीपक ने कजाकिस्तान के नूर सुलतान में विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के 86 किग्राफ्रीस्टाइल ओलंपिक वजन वर्ग मुकाबले में रजत पदक जीता। इसके साथ ही भारत को टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए चौथा कोटा दिलाया। इस प्रतियोगिता में रवि कुमार ने 57 किग्राफ्रीस्टाइल, बजरंग पुनिया ने 65 किग्राफ्रीस्टाइल और महिला पहलवान विनेश फोगाट ने 53 किग्रावर्ग में देश को ओलंपिक कोटा दिलाया। रवि, बजरंग और विनेश ने अपने-अपने वजन वगरे में कांस्य पदक जीते।
दीपक को कुश्ती की विश्व संस्था यूनाइटेड र्वल्ड रेसलिंग ने वर्ष का सर्वश्रेष्ठ जूनियर पहलवान चुना। इस प्रदर्शन के साथ दीपक टोक्यो ओलंपिक के लिए बजरंग के बाद दूसरे ऐसे पहलवान बन गए हैं जिनसे पदक की उम्मीद की जा सकती है। पिछली विश्व चैंपियनशिप में रजत जीतने वाले बजरंग ने इस बार कांस्य जीता और साथ ही इतिहास बनाया। बजरंग ने मंगोलिया के तुलगा तुमुर ओचिर को 8-7 से हराकर कांस्य पदक जीता। बजरंग का विश्व चैंपियनशिप में यह तीसरा पदक था और वह विश्व चैंपियनशिप में तीन पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बन गए। बजरंग ने 2018 में बुडापेस्ट में 65 किग्रा में रजत और 2013 में बुडापेस्ट में ही 60 किग्रावर्ग में कांस्य पदक जीता था।
बजरंग इस प्रतियोगिता की तैयारी के लिए 29 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार सम्मान समारोह में शामिल नहीं हो सके थे। खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने बाद में बजरंग को दिल्ली में राजीव गाँधी खेल रत्न प्रदान किया। रवि कुमार ने फ्रीस्टाइल के ओलंपिक वान वर्ग 57 किग्रामें ईरान के रेजा अहमदअली आीनाघारची को 6-3 से पराजित कर विश्व चैंपियनशिप में अपना पहला पदक जीता।
महिला पहलवान विनेश फोगाट ने 53 किग्राभार वर्ग में कांस्य पदक जीतने के साथ साथ देश को कुश्ती में ओलंपिक का पहला कोटा दिलाया। 25 साल की विनेश ने महिलाओं के 53 किग्राभार वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में यूनान की यूनान की मारिया प्रीवोलारस्की को चित्त कर कांस्य पदक जीता जो उनका विश्व चैंपियनशिप में पहला पदक था। विनेश इस तरह विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली चौथी भारतीय महिला पहलवान बनी।
भारत ने दक्षिण एशियाई खेलों में कुश्ती मुकाबलों में 14 पहलवान उतारे और सभी ने स्वर्ण पदक जीते जिनमें सात पुरुष और सात महिला पहलवानों ने स्वर्ण जीते। भारतीय पहलवानों के लिए अगला वर्ष खासा महत्वपूर्ण है और देश को बजरंग, दीपक और विनेश से ओलंपिक में पदक की उम्मीदें रहेंगी।
| Tweet![]() |