पहलवान गीता फोगाट बनीं मां, बेटे और पति के साथ शेयर की फोटो
राष्ट्रमंडल खेलों-2010 में भारत को महिला वर्ग में कुश्ती में पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाली गीता फोगाट ने मंगलवार को बेटे को जन्म दिया।
मां बनीं दंगल गर्ल गीता |
ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली महिला पहलवान गीता ने अपने फेसबुक पेज पर अस्पताल में अपने बेटे और पति पवन के साथ मंगलवार को फोटो शेयर की है।
गीता ने फोटो के साथ लिखा, "हेल्लो ब्वॉय। इस दुनिया में आपका स्वागत है। कृपया बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद दीजिए। नन्हें बेटे ने जीवन को शानदार बना दिया है। अपने खुद के बेटे को देखने का अहसास कोई बयां नहीं कर सकता।"
HELLO BOY !! WELCOME TO THE WORLD He is here we are so much in love ❤ please give him your love and blessings he made our life perfect now
— geeta phogat (@geeta_phogat) December 24, 2019
Nothing can be described the feelings of watching your own baby be born
Date - 24-12-2019 pic.twitter.com/9KAc3Ew15c
रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं गीता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने गर्भवती होने की खबर दी थी। उन्होंने कहा था कि मां बनने के बाद वह मैट पर वापसी करेंगी।
अब देखना है कि गीता कितनी जल्दी मैट पर वापसी करती हैं। गीता ने कुछ दिन पहले कहा था कि वह मां बनने के बाद जल्द वापसी करना चाहेंगी।
गीता ने कहा था, "मैं वापसी करना चाहती हूं। मैं योग भी कर रही हूं, साथ ही इस समय जो फिटनेस ट्रेनिंग की जरूरत है, वो कर रही हूं।"
| Tweet |