भारत का स्वर्णिम शतक पूरा, कुल 210 पदक मिले

Last Updated 08 Dec 2019 06:09:54 AM IST

दक्षिण एशियाई खेलों की महाशक्ति भारत ने इन खेलों में 106 स्वर्ण सहित कुल 210 पदक जीत लिए हैं। Kathmandu, Indian wrestlers Satyawart Kadian, Sumit Malik, Gurshanpreet Kaur, Sarita Mor, 13th South Asian Games


काठमांडू : सत्यव्रत, सुमित मलिक, गुरशरणप्रीत कौर और सरिता मोर ने सोने का तमगा हासिल किया।

इन खेलों में शनिवार तक की पदक तालिका में भारत के 106 स्वर्ण, 69 रजत और 35 कांस्य पदक सहित कुल 210 पदक हो गए हैं। मेजबान नेपाल 43 स्वर्ण, 33 रजत और 62 कांस्य पदक सहित 138 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। श्रीलंका 30 स्वर्ण, 54 रजत और 83 कांस्य पदक सहित 167 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि पाकिस्तान 21 स्वर्ण, 28 रजत और 34 कांस्य पदक सहित 83 पदकों के साथ चौथे स्थान पर है।

बांग्लादेश सात स्वर्ण, 22 रजत और 54 कांस्य पदक सहित 83 पदकों के साथ पांचवें, मालदीव एक स्वर्ण और दो कांस्य सहित तीन पदकों के साथ छठे तथा भूटान छह कांस्य पदकों के साथ सातवें स्थान पर है।

कुश्ती में भारत को आठ स्वर्ण : भारत कुश्ती में दो दिन में कुल आठ स्वर्ण पदक जीत चुका है। भारत ने पहले दिन चार स्वर्ण पदक जीते थे। सत्यव्रत कादियान, सुमित मलिक (125), गुरशरणप्रीत कौर (76) और सरिता मौर (57) ने स्वर्ण पदक जीते। महिला वर्ग में शीतल तोमर ने 50 किग्राऔर पिंकी ने 53 किग्रामें तथा पुरुष वर्ग में राहुल ने 57 किग्राऔर अमित कुमार ने 65 किग्रामें स्वर्ण जीते।

एथलेटिक्स में भारत को आठ पदक : भारत ने शनिवार को एथलेटिक्स मुकाबलों में आठ पदक हासिल किए लेकिन उसे कोई स्वर्ण पदक नहीं मिला। महिला भाला फेंक में शर्मिला कुमारी ने कांस्य पदक, महिला 800 मीटर दौड़ में लिली दास ने कांस्य पदक, पुरुष भाला फेंक में शिवपाल सिंह ने रजत पदक, पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले में भारतीय टीम ने रजत पदक, पुरुष 42 किलोमीटर मैराथन में रशपाल सिंह  ने रजत और श्रे सिंह ने कांस्य पदक, महिला 42 किलोमीटर मैराथन में ज्योति गवाते ने कांस्य पदक और पुरुष 800 मीटर दौड़ में मोहम्मद अफसल ने रजत पदक जीते।

भारोत्तोलन में दो स्वर्ण : अनुराधा पवनुराज ने 27 किग्राभार वर्ग में कुल 200 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीत लिया। उन्होंने स्नैच में 90 और क्लीन एंड जर्क में 110 किग्रावजन उठाया। महिला 81 किग्रावर्ग में श्रष्टी सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने स्नैच में 82, क्लीन एंड जर्क में 108 और कुल 190 किग्रावजन उठाया।
साइक्लिंग में दो स्वर्ण : सतवीर सिंह ने व्यक्तिगत रोडरेस पुरुष स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया जबकि सोनाली चानू ने महिला स्पर्धा में स्वर्ण पदक और स्वास्ति सिंह ने रजत पदक दिलाया।

तलवारबाजी में पांच पदक : भारत ने तलवारबाजी में आज दो स्वर्ण सहित पांच पदक जीत लिए। पुरुष फॉयल स्पर्धा में विनोद कुमार ने स्वर्ण और राजेशोर सिंह ने रजत पदक जीता। महिला एपी स्पर्धा में कविता देवी ने स्वर्ण और शीतल दलाल ने रजत जीता।

वार्ता
काठमांडू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment