भारत ने महिला हॉकी में न्यूजीलैंड को हराया

Last Updated 08 Dec 2019 06:04:40 AM IST

शर्मिला देवी के दो गोल की मदद से भारतीय जूनियर महिला हाकी टीम ने तीन देशों के टूर्नामेंट में अपने तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 4-1 से हराया।


कैनबरा : न्यूजीलैंड पर जीत का जश्न मनातीं भारतीय महिला खिलाड़ी।

न्यूजीलैंड के लिए ओलिविया शेनोन ने चौथे मिनट में ही गोल दाग दिया। शर्मिला ने 12वें और 43वें मिनट में गोल किया जबकि ब्यूटी डुंगडुंग ने 27वें और लालरिंडिकी ने 48वें मिनट में गोल दागे।
भारत ने चौथे ही मिनट में पेनल्टी कार्नर गंवाया जिस पर न्यूजीलैंड के लिए ओलिविया ने गोल दागा। भारत ने पहले ही क्वार्टर में वापसी की और शर्मिला के गोल के दम पर बराबरी कर ली। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों को कई मौके मिले लेकिन कोई भुना नहीं सका।

भारत ने 27वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल किया। भारतीय फार्वड ब्यूटी ने यह गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई । उधर भारत की बिचू देवी खारिबम ने कीवी हमलों को नाकाम कर दिया। तीसरे क्वार्टर में भारत के लिये शर्मिला ने दूसरा गोल किया और 48वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर भारत ने बढत 4-1 की कर ली जो अंत तक कायम रही।
 

भाषा
कैनबरा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment