खेल साहित्य महोत्सव में हिस्सा लेंगे दुती चंद, वीवीएस लक्ष्मण और मुरली कार्तिक

Last Updated 05 Dec 2019 04:30:04 PM IST

पिछले साल भुवनेश्वर में पदार्पण के बाद इकमारा साहित्य खेल महोत्सव के दूसरे सत्र का आयोजन दिल्ली में किया जाएगा।


यह दो दिवसीय महोत्सव 14 दिसंबर को शुरू होगा।         

एशिया का पहला और सबसे बड़ा खेल साहित्य महोत्सव कहे जाने वाले इस महोत्सव में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय खेल जगत के कई बड़े नाम हिस्सा लेंगे जिसमें फर्राटा धाविका दुती चंद, पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण, मुरली कार्तिक, मोंटी पनेसर और चक्का फेंक की खिलाड़ी कृष्णा पूनिया शामिल हैं।         

माइकल सेक्सटन और क्रिस्टन वोर्ले जैसे खेल लेखक भी इस महोत्सव के लिए आएंगे।         

इस महोत्सव के दौरान इंग्लैंड के स्पिनर मोंटी पनेसर की किताब ‘द फुल मोंटी’ का भारत में विमोचन किया जाएगा। आस्ट्रेलिया के लेखक सेक्सटन की प्रतिष्ठित किताब ‘बार्डर्स बैटलर्स’ भी लोगों को पढने के लिए मिलेगी जो भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तत्कालीन मद्रास में 1986 में हुए टाई टेस्ट पर आधारित है।          

दुती चंद ओलंपिक क्वालीफिकेशन के दबाव पर चर्चा करेंगी जबकि पूर्व भारतीय गेंदबाज बिशन सिंह बेदी भी अपनी किताब ‘फार्च्यून टर्नर्स’ का विमोचन करेंगे। इस दो दिवसीय महोत्सव में छह वर्गों में ‘खेल पुस्तक पुरस्कार’ भी दिए जाएंगे।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment