प्रवीण कुमार ने वुशु विश्व चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Last Updated 23 Oct 2019 03:14:20 PM IST

प्रवीण कुमार बुधवार को यहां 48 किग्रावर्ग में फिलिपीन के रसेल डियाज को हराकर वुशु विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने।


प्रवीण ने वुशु विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

प्रवीण ने 15वीं वि वुशु चैंपियनशिप के पुरुष सेंडा वर्ग में डियाज को 2-1 से हराया।         

भारतीय खिलाड़ी ने इससे पहले मंगलवार को सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के खासन इकरोमोव को 2-0 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया था।         

पूजा कादियान 2017 में वुशु में पहली भारतीय विश्व चैंपियन बनीं थी जब उन्होंने महिला 75 किग्रासेंडा स्पर्धा में रूस के येवगेनिया स्टेपानोवा को हराया था।

भाषा
शंघाई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment