एशियाई पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप: विवेक चिकारा ने जीता गोल्ड, रिजिजू ने दी बधाई

Last Updated 24 Oct 2019 04:03:07 PM IST

भारत के विवेक चिकारा ने गुरुवार को यहां जारी एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।


विवेक ने जीता गोल्ड

29 साल के चिकारा ने फाइनल में चीन के सिजुन वांग के खिलाफ 7-1 से जीत दर्ज की।

चिकारा ने 2020 पैरालम्पिक के लिए कट हासिल कर लिया है। वह इस साल की शुरुआत में हेट्रोगेनबॉश में आयोजित वर्ल्ड पैरा चैम्पियनशिप में पुरुषों की रिकर्व ओपन कटेगरी में संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर रहे थे।

विवेक चिकारा की इस सफलता पर खेलमंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है।



टोक्यो पैरालम्पिक के लिए 10 कोटा स्थान आरक्षित हैं। इसमें महिला एंव पुरुष के लिए रिकर्व कटेगरी में दो-दो स्थान भी शामिल हैं।
 

आईएएनएस
बैंकॉक


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment