भारत की विनेश फोगाट ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए किया क्वालीफाई
Last Updated 18 Sep 2019 12:52:59 PM IST
भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट (53 किग्रा) ने बुधवार को यहां वि चैम्पियनशिप में अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांट को हराकर 2020 तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया।
![]() विनेश फोगाट (फाइल फोटो) |
विश्व चैम्पियनशिप की रजत पदकधारी सारा पर 8-2 की शानदार जीत से 25 साल की पहलवान ने तोक्यो खेलों में अपना स्थान पक्का किया।
विनेश अब बुधवार को कांस्य पदक के मुकाबले में जर्मनी की मारिया प्रेवोलाराकी से भिड़ेंगी।
इससे पहले उन्होंने 53 किग्रावर्ग में रेपेचेज के पहले दौर में यूक्रेन की यूलिया खालवाद्जी पर 5-0 से जीत हासिल की थी जिससे वह ओलंपिक कोटे और कांस्य पदक की दौड़ में बनी हुई थीं।
| Tweet![]() |