सुल्‍तान अजलन शाह: भारत की धमाकेदार शुरुआत, जापान को 2-0 से हराया

Last Updated 23 Mar 2019 04:30:40 PM IST

भारत ने शनिवार को यहां एशियाई खेलों की स्वर्ण पदकधारी जापान को 2-0 से हराकर सुल्तान अजलन शाह कप हाकी टूर्नामेंट में अपना अभियान शुरू किया।


भारत ने जापान को 2-0 से हराया (फाइल फोटो)

वरूण कुमार ने 24वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर भारत को बढत दिलायी।          

इसके बाद सिमरनजीत सिंह ने 55वें मिनट में कप्तान मनप्रीत सिंह के शानदार पास से डाइविंग मैदानी गोल दागा। इससे पांच बार की चैम्पियन टीम पूरे तीन अंक जुटाने में सफल रही।          
भारतीय टीम अपने अगले लीग मैच में रविवार को कोरिया से भिड़ेगी जिसके बाद उसका सामना मलेशिया (26 मार्च), कनाडा (27 मार्च) और पोलैंड (29 मार्च) से होगा।          

राउंड रोबिन लीग चरण से दो शीर्ष टीमें 30 मार्च को होने वाले फाइनल में खेलेंगी।

भाषा
इपोह (मलेशिया)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment