महिला और दो बच्चों की हत्या कर रांची की घाटी में फेंके अधजले शव

Last Updated 05 Apr 2023 03:21:24 PM IST

रांची जिले के ठाकुरगांव थाना अंतर्गत बगदा घाटी में बुधवार को एक महिला और दो बच्चों के अधजले शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस को आशंका है कि इनकी हत्या किसी और जगह करने का बाद शवों को यहां लाकर केमिकल से जलाया गया है।


महिला और दो बच्चों की हत्या कर रांची की घाटी में फेंके अधजले शव

बुधवार सुबह शव फेंके जाने की सूचना मिलने के बाद खलारी के डीएसपी अनिमेष नैथानी और बुढ़मू के थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। मामले की तफ्तीश की जा रही है। रांची और आसपास के सभी जिलों की पुलिस को इसकी सूचना भेजी गई है।

जिलों की पुलिस से जानकारी मांगी गई है कि क्या उनके यहां महिला और बच्चों के मिसिंग होने की कोई सूचना या एफआईआर दर्ज है? डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई गई है।

जिस स्थान पर तीनों के शव मिले हैं, वह रांची, चतरा और रामगढ़ जिले के बॉर्डर पर स्थित है। ऐसे में यह संभावना भी जताई जा रही है कि महिला और बच्चों की हत्या इनमें से किसी जिले में करने के बाद शवों को यहां लाकर जलाया गया है। बहरहाल, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

आईएएनएस
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment