मसूरी-देहरादून मुख्य मार्ग पर बस हादसा, कई लोग हुए घायल

Last Updated 02 Apr 2023 03:10:05 PM IST

देहरादून-मसूरी मार्ग पर रविवार को एक बस हादसा हो गया। यहाँ एल खान के पास उत्तराखंड रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।


मसूरी-देहरादून मुख्य मार्ग पर बस हादसा

हादसे की सूचना पर मसूरी से पुलिस, फायर सर्विस और एंबुलेंस मौके के लिए रवाना हो गई है। स्थानीय लोग अभी घायलों का रेस्क्यू कर रहे हैं। हालांकि, अभी कितने लोग घायल हुए हैं। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

फिलहाल, रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। स्थानीय लोग भी रेस्क्यू में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि यह बस मसूरी से देहरादून जा रही थी। यह हादसा मसूरी से चार किलोमीटर नीचे हुआ है।

शुरूवाती जानकारी के मुताबिक, बस में 25 से 30 लोग सवार बताए जा रहे हैं। हालांकि, अभी हादसे की पूरी जानकारी का इंतजार है। बस हादसे के बाद मार्ग पर दोनों ओर जाम लग गया है।

 

 

आईएएनएस
मसूरी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment