उत्तराखंड के 12वें सीएम बने पुष्कर सिंह धामी, सतपाल महाराज समेत 8 मंत्रियों ने भी ली शपथ

Last Updated 23 Mar 2022 03:01:13 PM IST

आज उत्तराखंड के 12वें सीएम का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। पीएम मोदी की उपस्थिति में सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत सभी 8 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। पीएम की उपस्थिति में उत्तराखंड के 12वें सीएम के रुप में धामी ने ली शपथ


Uttarakhand: धामी लगातार दूसरी बार बने मुख्यमंत्री

यह धामी का लगातार दूसरा कार्यकाल है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने धामी को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित एक समारोह में पद की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य मौजूद थे।

सीएम के बाद मंत्री सतपाल महाराज ने शपथ ली, यानि इस सरकार में भी नंबर 2 की पोजीशान में रहेंगे सतपाल महाराज। वहीं मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली, वहीं मंत्री गणेश जोशी ने पीएम मोदी और सीएम धामी को सैलूट किया। तो रेखा आर्य ने कुमाउनी परिधान में शपथ ग्रहण की।

 


वहीं इस बार किसी भी मंत्री को राज्य मंत्री या राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नहीं बनाया जा रहा है। सभी आठ मंत्री कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं इसको लेकर सबको जानकारी दे दी गई है।

पहली बार मंत्री बन रहे सौरभ बहुगुणा और चंदन रामदास भी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं, बाकी पुराने 5 मंत्री पहले से ही कैबिनेट मंत्री हैं। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल भी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। धामी कैबिनेट के आठ मंत्रियों ने पीएम के सामने सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ ली शपथ।

विधायक विशन सिंह चुफल, विधायक बंशीधर भगत को ड्राप किया गया, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को भी मंत्री नहीं बनाया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम में साधु संतों से मंच पर सबसे पहले आशीर्वाद लिया। वहीं कई राज्यों के मुख्यमंत्री मंच पर मौजूद रहे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। इसके अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री, असम के मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और योगी आदित्यनाथ भी इस शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

धामी सोमवार को देहरादून में भाजपा विधायक दल की बैठक में उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर चुने गए थे। उसके बाद मनोनीत मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल से मुलाकात की और आधिकारिक तौर पर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।

भाजपा ने अपने गठन के बाद से राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता बरकरार रखने वाली एकमात्र पार्टी बनकर इतिहास रच दिया है। भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीतीं, लेकिन धामी - जो भाजपा के शासन में तीसरे मुख्यमंत्री थे, खुद खटीमा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव हार गए।

पिछले साल 4 जुलाई को, धामी ने तीरथ सिंह रावत की जगह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जिन्होंने त्रिवेंद्र सिंह रावत के बाद छह महीने के आवश्यक समय के भीतर विधानसभा के लिए निर्वाचित नहीं होने के कारण इस्तीफा दे दिया।

धामी ने कई वर्षों तक आरएसएस की छात्र शाखा एबीवीपी में विभिन्न पदों पर काम किया है। उन्होंने दो कार्यकालों के लिए उत्तराखंड में भाजपा युवा विंग के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है। वह दो बार खटीमा से विधायक रहे, लेकिन इस बार चुनाव हार गए।

आईएएनएस
देहरादून


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment