उत्तराखंड को आज मिलेगी नई सरकार, राज्य के 12वें सीएम के तौर पर धामी लेंगे शपथ; मोदी-योगी रहेंगे मौजूद
उत्तराखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर 2.30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होगा।
![]() |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, समेत कल 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी संगठन के बड़े पदाधिकारी भी शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे। इसके साथ ही साधु साधु संत व शहर के प्रबुद्ध जन, आम जनमानस समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया है। हमारी सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य को बनाने का काम किया है। राज्य आंदोलनकारियों का सपना भ्रस्टाचार मुक्त शासन का था, जिसे भाजपा ने पूरा किया है।
इस बार महिलाओं का उत्साहवर्धन हुआ है, महिलाओं का वोट भाजपा को मिला है। उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को भव्य भव्य बनाने जा रही है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी ने बताया कि कल सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पार्टी के सभी विधायक, पदाधिकारी, कार्यकर्ता मंदिरों, मसभी गुरुद्वारों समेत अन्य धार्मिक स्थलों में पूजा अर्चना करते हुए दिन की शुरूआत की जाएगी।
हाल में घोषित विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा 70 में से 47 सीटों पर जीत हासिल कर दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है।
हांलांकि, ‘‘उत्तराखंड फिर मांगे, मोदी-धामी की सरकार’’ के नारे के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने वाली भाजपा को जीत दिलाने वाले धामी अपनी परंपरागत सीट खटीमा से हार गए। इस कारण नेतृत्व को मुख्यमंत्री के नाम पर नए सिरे से मंथन करना पड़ा जिसमें लगभग 11 दिन का वक्त लग गया।
| Tweet![]() |