रायबरेली में प्रियंका की पहली उत्तर प्रदेश चुनावी रैली

Last Updated 16 Feb 2017 09:33:33 PM IST

प्रियंका गांधी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में पहली चुनाव रैली में हिस्सा लेंगी जब कांग्रेस उपाध्यक्ष अपने पारिवारिक गढ़ रायबरेली में चुनाव अभियान की शुरूआत करेंगे.


प्रियंका गांधी (फाईल फोटो)

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल पार्टी प्रत्याशी अदिति सिंह के पक्ष में रायबरेली शहर और महाराजगंज में दो रैलियों को संबोधित करेंगे.
    
सूत्रों के अनुसार प्रियंका शुक्रवार को रायबरेली विधानसभा क्षेत्र में इन रैलियों में उनके साथ होंगी. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वह रैलियों केा संबोधित करेंगी या नहीं.
    
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा में रायबरेली का प्रतिनिधित्व करती हैं जबकि राहुल समीप के अमेठी क्षेत्र के सांसद हैं.


    
सोनिया अबतक चुनाव अभियान से दूर हैं.
    
सूत्रों के अनुसार वह 18 फरवरी केा इस विधानसभा में रैलियों को संबोधित कर सकती हैं.
    
अमेठी और रायबरेली के विधानसभा क्षेत्रों में क्रमश: उत्तर प्रदेश में 23 और 27 फरवरी को होने वाले चौथे और पांचवे चरण के चुनाव में वोट डाले जायेंगे.

भाषा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment