राज्य मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है सपा : वेंकैया नायडू

Last Updated 06 Feb 2017 04:47:40 PM IST

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वैंकेया नायडू ने सोमवार को अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी (सपा) पर उत्तर प्रदेश चुनावों में हेरफेर करने के लिए प्रशासन और इसके अधिकारियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया.




केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वैंकेया नायडू (फाइल फोटो)

नायडू ने कहा, "समाजवादी पार्टी उनसे (मुलायम सिंह यादव) से साइकिल लेने के कारण लोगों का भरोसा खो चुकी है. उन्होंने पार्टी को आज की स्थिति में पहुंचाया और इसके बाद साइकिल का हैंडिल कांग्रेस को सौंप दिया गया."

नायडू ने यह बात मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी से मुलाकात के बाद कही. उनके साथ संसदीय मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और दूसरे प्रतिनिधि भी थे.

नायडू ने कहा कि राज्य में एक ही जगह पर कुछ जिलाधिकारी विभिन्न पदों पर चार साल से ज्यादा समय से सेवारत हैं.



उन्होंने कहा, "हमने चुनाव आयोग को अवगत कराया है कि इस तरह के अधिकारियों को अस्थायी रूप से हटा दिया जाना चाहिए."

उत्तर प्रदेश में 403 सीटों के लिए सात चरणों में चुनाव कराए जाने हैं. यह चुनाव 11,15,19,23, 27 फरवरी को और 4 व 8 मार्च को होने हैं.

आईएएनएस


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment