UP News: राजीव कृष्ण बने यूपी के पुलिस महानिदेशक
Last Updated 01 Jun 2025 09:54:32 AM IST
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजीव कृष्ण को उत्तर प्रदेश का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
![]() |
कृष्ण भारतीय पुलिस सेवा के 1991 बैच के अधिकारी हैं। वह प्रशांत कुमार की जगह लेंगे, जो 31 मई को सेवानिवृत्त हो गए हैं।
कृष्ण फिलहाल सतर्कता और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के महानिदेशक हैं। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने नए पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति पर सवाल उठाया है।
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, यूपी को मिला एक और कार्यवाहक डीजीपी!
यादव ने कहा, आज जाते-जाते वो जरूर सोच रहे होंगे कि उन्हें क्या मिला, जो हर गलत को सही साबित करते रहे। यदि व्यक्ति की जगह संविधान और विधान के प्रति निष्ठावान रहते तो कम-से-कम अपनी निगाह में तो सम्मान पाते।
| Tweet![]() |