जहर खुरानी गिरोह के दो शातिर लुटेरे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Last Updated 30 Jan 2024 09:24:08 PM IST

ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाश गिरफ्तार किए गए। दोनों जहर खुरानी गिरोह के सदस्य हैं और लोगों के साथ लूटपाट करते हैं।


जहर खुरानी गिरोह के दो शातिर लुटेरे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक थाना बिसरख पुलिस ने एटीएस गोल चक्कर पर चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रूकने का इशारा किया। इसके बाद दोनों भागने लगे। हालांकि, बाइक के फिसलने से दोनों जमीन पर गिर गए। दोनों ने पुलिस पर फायरिंग की।

जवाबी कार्रवाई में रियासत उर्फ भूरा और दानिश को गोली लगी और दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो तमंचा, दो खोखा, दो जिंदा कारतूस और बाइक बरामद की गई। दोनों के खिलाफ लूट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

आईएएनएस
ग्रेटर नोएडा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment