Seema Haider : प्रेगनेंसी को लेकर फिर चर्चा में आईं सीमा हैदर, 2024 में देंगी खुशखबरी

Last Updated 02 Jan 2024 07:47:12 AM IST

Seema Haider : पाकिस्तान से नेपाल के जरिए भारत आईं सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। यह चर्चा उसकी प्रेगनेंसी की है और वह जल्द ही 2024 में खुशखबरी देने वाली हैं, ऐसी जानकारी मिल रही है।


प्रेगनेंसी को लेकर फिर चर्चा में आईं सीमा हैदर, 2024 में देंगी खुशखबरी

सीमा हैदर जल्द ही सचिन मीणा के बच्चे की मां बनने वाली हैं। यह जानकारी खुद सीमा हैदर ने दी है।

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में बताया कि वह 2024 में खुशखबरी देने वाली हैं।

खुशखबरी के सवाल पर सीमा ने कहा कि बिल्कुल खुशियां आएंगी, मिठाई भी आपको खिलाएंगे।

आगे उन्होंने कहा कि 2024 में इनके (सचिन) के जन्मदिन के आसपास अच्छा रहेगा कि किसी और का भी जन्म हो जाए।

खुशखबरी के समय के बारेे में सीमा ने कहा कि बहुत जल्द मिलेगी, बस थोड़ा इंतजार करें।

खास यह बात है कि सीमा अपने साथ पाकिस्तान से 4 बच्चों को लेकर भारत आई थीं। सीमा भारत में हिंदू रीति-रिवाज के साथ रह रही हैं।

उन्‍होंने दीपावली, तीज और करवाचौथ त्योहार भी मनाए थे।

आईएएनएस
ग्रेटर नोएडा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment