Jaunpur के TD College के एक और शिक्षक पर यौन दुराचार का आरोप, गिरफ्तार

Last Updated 01 Jun 2023 09:03:28 AM IST

छात्रा से यौन संबंध बनाने के मामले में एक संकाय सदस्य को निलंबित किए जाने के कुछ दिनों बाद उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में टीडी लॉ कॉलेज के एक अन्य शिक्षक को एक नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।


जौनपुर के टीडी कॉलेज के एक और शिक्षक पर यौन दुराचार का आरोप, गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि मामला लाइन बाजार थाना क्षेत्र का है। जौनपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक (शहर), ब्रजेश कुमार ने कहा, आरोपी संतोष सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और लाइन बाजार पुलिस ने उन्हें पॉक्सो के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

11 साल के नाबालिग लड़के के माता-पिता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि सिंह जौनपुर शहर इलाके में उनकी कॉलोनी में रहता हैं।

बुधवार सुबह करीब 10 बजे सिंह ने उनके बेटे को कुछ किताब देने के लिए बुलाया। जब लड़का घर पहुंचा, तो सिंह ने उसके साथ दुराचार किया।

घर लौटने पर लड़के ने मामले की जानकारी अपनी मां को दी।

एक सप्ताह के अंतराल में यह दूसरी घटना है जब जौनपुर का प्रतिष्ठित उच्च शिक्षा संस्थान सुर्खियों में आया है।

इससे पहले टीडी कॉलेज के इतिहास विभाग के प्रभारी प्रदीप सिंह एक छात्रा से यौन संबंध बनाते हुए कैमरे में कैद हुए थे। उनकी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, जबकि कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें 28 मई को निलंबित भी कर दिया।

आईएएनएस
जौनपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment