UP Nikay Chunav : पहले चरण में दो अध्यक्षों समेत 86 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

Last Updated 27 Apr 2023 11:14:52 AM IST

उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में एक नगर पालिका एवं एक नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 86 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है।


नाम वापस लेने के अंतिम दिन नगर निगम के विभिन्न पदों पर एक नगर पालिका और एक नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 86 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए।

राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने उत्तर प्रदेश के 37 जिलों में आगामी निकाय चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान से पहले यह घोषणा की। आयोग के एक प्रवक्ता के अनुसार, आगरा जिले में एक नगर पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी प्रकार आगरा, मथुरा, गोरखपुर, और मुरादाबाद नगर निगम में दो-दो और झांसी, फिरोजाबाद और सहारनपुर मे एक-एक नगरसेवक चुने गए।

इसी तरह निर्विरोध चुने गए 37 नगर पंचायत सदस्यों में महराजगंज में 13, गोंडा में 10, कुशीनगर में तीन, प्रयागराज, फतेहपुर और मैनपुरी में दो-दो तथा गोंडा और श्रावस्ती में एक-एक सदस्य शामिल हैं।

साथ ही, झांसी जिले में एक नगर पालिका अध्यक्ष के साथ-साथ विभिन्न जिलों में 36 नगर पालिका सदस्य निर्विरोध चुने गए।

राज्य चुनाव आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 4 मई को 37 जिलों में होगा।

आईएननस
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment