यूपी के कानपुर में आवारा कुत्ते की हत्या करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
Last Updated 17 Oct 2022 01:47:56 PM IST
हैरान कर देने वाली घटना में एक युवक ने फुटपाथ पर आवारा कुत्ते के सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी।
![]() यूपी : कानपुर में कुत्ते को मारने के आरोप में युवक गिरफ्तार |
युवक ने बताया कि कुत्ते के लगातार भौंकने से वह चिढ़ गया था।
घटना इलाके की एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो क्लिप में युवक जैकी को कुत्ते के पास जाते हुए और ईंट से उसका सिर फोड़ते हुए देखा जा सकता है।
दुकान के मालिक धर्मेंद्र द्वारा सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे जाने के बाद मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, पुलिस ने उसके बाद फरार जैकी का पता लगाने के लिए तलाशी शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
| Tweet![]() |