यूपी : महिला ने गोद ली हुई बच्ची के गुप्तांगों पर डाला गर्म तेल
Last Updated 14 Jul 2022 10:43:58 AM IST
यहां 35 वर्षीय एक महिला को गोद ली हुई छह वर्षीय बेटी के गुप्तांगों को कथित तौर पर चोट पहुंचाने और गर्म तेल डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
![]() महिला ने गोद ली हुई बच्ची के गुप्तांगों पर डाला गर्म तेल |
आरोपी पूनम को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।
पीड़िता के पिता अजय कुमार ने घटना की सूचना पुलिस को दी और बच्ची को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
ठाकुरगंज के थाना प्रभारी हरि शंकर चंद्र ने संवाददाताओं से कहा कि दंपति की अपनी कोई संतान नहीं है।
पूनम ने दावा किया कि कुमार ने छह महीने पहले लड़की को 'गोद' लिया था। हालांकि, वह उसके फैसले से खुश नहीं थी और अक्सर लड़की के साथ दुर्व्यवहार करती थी।
कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने रसोई के पेटी का इस्तेमाल किया और फिर बच्ची के गुप्तांगों पर गर्म तेल डाल दिया।
| Tweet![]() |