गिरफ्तारी के बाद टीवी एंकर को नोएडा पुलिस ने जमानत पर छोड़ा

Last Updated 06 Jul 2022 04:57:10 AM IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को ‘गलत संदर्भ’ में दिखाते हुए एक समाचार प्रसारित करने के मामले में टेलीविजन समाचार प्रस्तोता रोहित रंजन को उनके घर से गिरफ्तार करने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस का एक दल मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पहुंचा।


गिरफ्तारी के बाद टीवी एंकर को नोएडा पुलिस ने जमानत पर छोड़ा

लेकिन उन्हें नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और रात में जमानत पर रिहा कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ की पुलिस निजी समाचार चैनल ‘जी न्यूज’ के समाचार प्रस्तोता रंजन के गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित घर पर तड़के पहुंची और भाजपा शासित उत्तर प्रदेश के नोएडा का पुलिस दल इसके कुछ घंटे बाद उनके घर पहुंचा।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस सुबह करीब साढ़े पांच बजे पहुंची, वहीं स्थानीय गाजियाबाद पुलिस एक घंटे बाद पहुंची और नोएडा पुलिस वहां सुबह आठ बजे के बाद पहुंची।

सहारा न्यूज ब्यूरो/भाषा
गाजियाबाद/रायपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment