उपचुनाव के नतीजे 2024 के लिए संदेश : योगी
रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के नतीजों से उत्साहित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि इन परिणामों के जरिये जनता ने वर्ष 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ‘दूरगामी संदेश’ दे दिया है।
![]() उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ |
योगी ने रामपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कि 42 हजार से अधिक मतों से जीत और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के जीत की दहलीज पर पहुंचने के बाद संवाददाताओं से बातचीत की।
योगी ने कहा ‘जनता ने इस विजयश्री के माध्यम से उत्तर प्रदेश में 2024 की विजयश्री के लिए दूरगामी संदेश भी दिया है।
आज की विजय ने यह संदेश बहुत स्पष्ट रूप से सभी के सामने प्रस्तुत किया है कि वर्ष 2024 में भाजपा उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सभी 80 सीट पर विजय हासिल करने की ओर अग्रसर हो रही है।’
योगी ने कहा कि जनता ने संदेश दिया है कि अब वह परिवारवादियों, जातिवादियों, सांप्रदायिक उन्माद को भड़काने वाले पेशेवर माफिया और आपराधिक प्रवृत्ति के तत्वों को पनाह देने वाले राजनीतिक दलों को किसी भी प्रकार से स्वीकार करने को तैयार नहीं है।
| Tweet![]() |