नाले की खुदाई के दौरान स्कूल की दीवार गिरी, तीन मजदूर मरे

Last Updated 24 Mar 2022 05:16:09 AM IST

थाना विजयनगर क्षेत्र के प्रताप विहार में देर रात नाला निर्माण के दौरान एक पब्लिक स्कूल की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई।


नाले की खुदाई के दौरान स्कूल की दीवार गिरी, तीन मजदूर मरे

इस दौरान दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

लाइनपार क्षेत्र प्रताप विहार में एक स्कूल के निकट करीब डेढ़ महीने से नाला निर्माण का काम चल रहा है।

ठेकेदार रात में 11 मजदूर लगाकर नाले की खुदाई करा रहा था। नाले से स्कूल की दीवार सटी होने से दीवार की नींव कमजोर पड़ गई और रात करीब ढाई बजे स्कूल की दीवार भर-भराकर मजदूरों के ऊपर गिर गई।

विजयनगर पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर पांच मजदूरों को बाहर निकाला।

इनमें तीन मजदूर मृत अवस्था में मिले। दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं।

मृतकों की पहचान अतहर राजा (18), मोहम्मद मुनकेश (19) व तोफीक आलम (21) के रूप में हुई।

मृतक जिला अररिया, बिहार के रहने वाले थे। घायलों की पहचान मोहम्मद सिराज और शाबिर के तौर पर हुई।

सहारा न्यूज ब्यूरो
गाजियाबाद


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment