बुलंदशहर : सिरफिरे का खूनी खेल, तीन की मौत, 5 घायल
पत्नी के साथ खेत में कार्य कर रहे सिरफिरे ने पड़ोसी किसानों व रास्ते पर जा रहे आठ लोगों पर फावड़ा व बलकटी से हमला कर दिया। इसमें दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
![]() बुलंदशहर : सिरफिरे का खूनी खेल, तीन की मौत, 5 घायल |
आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया।
थाना खानपुर क्षेत्र के ग्राम माजरा में सोमवार को दिन निकलते ही एक सिरफिरे युवक ने दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया।
बताया जाता है कि ग्राम माजरा निवासी किसान बलवीर सिंह (45) अपनी पत्नी के साथ खेत पर मक्का लगवाने गया था। पड़ोसी खेत पर ही प्रेमपाल अपनी पत्नी विमला के साथ मक्का का बीज बो रहा था। तभी अचानक बलवीर के सिर पर भूत सवार हो गया और प्रेमपाल व विमला पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया।
इसके बाद आरोपी ने पशुओं को चारा लेने जा रहे नत्थी सिंह पर भी धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। सिरफिरे के हमले से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लहूलुहान हालत में छोड़ आरोपी बाइक लेकर भाग निकला।
सिरफिरा युवक रास्ते में जो भी मिला एक के बाद एक पांच लोगों पर बलकटी से हमला करता गया।
| Tweet![]() |