वसीम रिजवी ने धर्म परिवर्तन के बाद शिया बोर्ड से दिया इस्तीफा
Last Updated 14 Dec 2021 10:00:48 PM IST
जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी (वसीम रिजवी) ने मंगलवार को शिया वक्फ बोर्ड की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
![]() वसीम रिजवी |
उन्होंने बोर्ड की बैठक से पहले शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अली जैदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
वसीम रिजवी ने पिछले हफ्ते हिंदू धर्म अपना लिया था और अपना नया नाम जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी रख लिया था।
उन्होंने दावा किया कि उनका सिर काटने के लिए लगभग हर हफ्ते 'फतवा' जारी किया जा रहा है और वह एक मुसलमान के रूप में असुरक्षित महसूस करते हैं।
| Tweet![]() |