जम्मू-कश्मीर से आगरा लाए गए 38 कैदी

Last Updated 24 Oct 2021 03:57:53 AM IST

सेंट्रल जेल में शनिवार शाम जम्मू-कश्मीर की जेलों में कैद 38 बंदियों को विशेष वायुयान से आगरा लाया गया।


जम्मू-कश्मीर से आगरा लाए गए 38 कैदी

यह सभी पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत टारगेट किलिंग को देखते हुए गिरफ्तार किए गए थे और सुरक्षा के लिहाज से इन्हें दूसरे राज्यों की जेलों में स्थानांतरित किया गया है। बंदियों की सुरक्षा को लेकर सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया जा रहा है।

शनिवार शाम चार बजे के लगभग जम्मू कश्मीर की विभिन्न जेलों में बंद 38 कैदियों को विशेष वायुयान से आगरा खेरिया एयरपोर्ट लाया गया। जिनमें से 11 कैदी जम्मू से व 27 कैदी कश्मीर से लाए गए हैं। यहां से कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें आगरा की सेंट्रल जेल लाया गया।

कैदियों की सुरक्षा के लिए जेल प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। आगरा के वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीके सिंह ने बताया कि सेंट्रल जेल में वर्तमान में (पीओके) जम्मू कश्मीर के दो बंदी हैं।

पूर्व में भी यहां कई बंदी शिफ्ट किये गए थे। जेल की सुरक्षा पहले से ही सुदृढ़ है और अब कश्मीरी बंदियों को देखते हुए पीएसी की एक प्लाटून बढ़ाई जा रही है।

सभी कैदियों को विशेष बैरक में रखा जा रहा है। डय़ूटी में तैनात कर्मिंयों के अलावा किसी भी अन्य को इस तरफ आने पर प्रतिबंध है।

इसके साथ ही यहां मदिया कटरा रोड की तरफ लगे बैरियर पर पुलिस व्यवस्था बढ़ाई जा रही है और बैरियर के बाद वाहनों का प्रवेश वर्जित किया जाएगा।

सहारा न्यूज ब्यूरो
आगरा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment