हारते हुए लोगों को हराने वाले आते हैं याद : अखिलेश यादव

Last Updated 24 Oct 2021 03:53:25 AM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदाताओं के अपनी भूमिका का निर्वहन करने में भले ही अभी समय हो, मगर सत्तारूढ़ भाजपा और सपा ने अपनी अपनी जीत का दावा करते हुए एक दूसरे पर बयान रूपी तीरों से प्रहार शुरू कर दिया है।


सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव

इसी क्रम में सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को ट्वीट किया, हारते हुए लोगों को हर पल हराने वाले याद आते हैं। 22 में भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी।

अखिलेश के ट्वीट के जवाब में योगी मंत्रिमंडल के अहम सदस्य एवं सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि सपा अध्यक्ष की ये बात सौ फीसद सही है पर भाजपा के लिए नहीं, सपा के लिए।

उन्होंने कहा कि विधानसभा, लोकसभा से लेकर पंचायत चुनावों में मुंह की खाने के बाद अब अखिलेश को सपने में भी भाजपा से हार का डर सताने लगा है।

यही वजह है कि वह रोज अपनी ऐतिहासिक जीत और भाजपा की हार का दावा करते रहते हैं। कभी-कभी तो जीत वाली सीटों का गणित भी भूल जाते हैं बेचारे।

2022 के विधानसभा चुनावों में सुनिश्चित हार जानकर उनकी दिमागी हालत समझी जा सकती है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment