प्रियंका ने योगी पर लगाया गैरजिम्मेदार होने का आरोप, कहा- कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के बावजूद चुनावी सभाएं कर रहे

Last Updated 08 Apr 2021 11:32:36 AM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क में आने के बावजूद चुनावी सभाएं कर रहे हैं और संकट के समय उनका गैरजिम्मेदार रवैया साफ नजर आ रहा है।


प्रियंका गांधी(फाइल फोटो)

उन्होंने यह भी कहा कि संकट के समय नेताओं को अपने आचरण से उदाहरण पेश करना चाहिए ताकि लोग उन पर भरोसा कर सकें।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने ट्वीट किया, ‘‘खबरों के मुताबिक, उप्र के मुख्यमंत्री कोविड संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद भी रैलियों में जा रहे हैं। उनका कार्यालय कोविड से होने वाली मौतों के गलत आंकड़े दे रहा है। खबरों के अनुसार, लखनऊ के शवदाहगृह एवं अस्पतालों में लंबी वेटिंग है। लोगों में दहशत है।’’

प्रियंका ने कहा, ‘‘जिनका कार्य जवाबदेही और पारदर्शिता भरा होना चाहिए वह खुद गैरज़िम्मेदार साबित हो रहे हैं। संकट के समय नेताओं को सत्यता और सही आचरण का उदाहरण पेश करना चाहिए ताकि लोग उन पर भरोसा कर सकें।’’

 

 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment