UP BY-Election: सपा ने किया स्टार प्रचारकों का ऐलान, 'नेता जी' और आजम शामिल लेकिन जया का नाम गायब

Last Updated 21 Oct 2020 12:10:14 PM IST

यूपी में 7 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सपा की ओर से मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, किरणमय नंदा, रामगोपाल यादव, आजम खान, इंद्रजीत सरोज, रामगोविंद चौधरी, नरेश उत्तम स्टार कम्पेनर होंगे।


समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का कोविड परीक्षण पॉजिटिव आने के बाद से वे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं और सांसद मोहम्मद आजम खान अभी भी जेल में हैं। इसके बाद भी 3 नवंबर को होने जा रहे उप-चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में इन दोनों के नाम हैं।

7 विधानसभा सीटों के लिए समाजवादी पार्टी ने मंगलवार की शाम को स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें सपा सांसद जया बच्चन का नाम गायब है।

पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, "यह हमारे वरिष्ठ नेताओं के प्रति सम्मान दर्शाने का एक तरीका है। वे भले ही शारीरिक रूप से प्रचार करने में सक्षम न हों, लेकिन उनका आशीर्वाद हमारे साथ है।"

स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल अन्य नामों में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, उपाध्यक्ष किरणमय नंदा, पार्टी महासचिव प्रोम गोपाल यादव, इंद्रजीत सरोज, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल शामिल हैं।

अब तक किसी भी नेता ने वर्चुअली या भौतिक रूप से अभियान शुरू नहीं किया है।
 

आईएएनएस
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment