राहुल गांधी ने कहा- मोदी कर रहे देश को बर्बाद, जल्द ही टूटेगा भ्रम
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी देश को बर्बाद कर रहे हैं।
![]() कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फाइल फोटो) |
राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट किया, "मोदी देश को बर्बाद कर रहे हैं। नोटबंदी, जीएसटी, कोरोना महामारी में दुर्व्यवस्था तथा अर्थव्यवस्था और रोजगार का सत्यानाश। उनके पूंजीवादी मीडिया ने एक मायाजाल रचा है। ये भ्रम जल्द ही टूटेगा।"
मोदी देश को बर्बाद कर रहे हैं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 30, 2020
1. नोटबंदी
2. GST
3. कोरोना महामारी में दुर्व्यवस्था
4. अर्थव्यवस्था और रोज़गार का सत्यानाश
उनके पूँजीवादी मीडिया ने एक मायाजाल रचा है। ये भ्रम जल्द ही टूटेगा।https://t.co/8JWoOY1jGK
इससे पहले कांग्रेस नेता ने राफेल खरीद को लेकर मोदी सरकार से सवाल पूछे थे।
उन्होंने ट्वीट किया था किया क्या सरकार इन सवालों के जवाब देगी कि प्रत्येक विमान की कीमत 526 करोड़ की बजाए 1670 करोड़ क्यों दी गयी? 126 की बजाए सिर्फ 36 विमान ही क्यों खरीदे? एचएएल की बजाए दिवालिया अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ का कांट्रैक्ट क्यों दिया गया?
| Tweet![]() |