उप्र : ग्रेटर नोएडा वेस्ट सड़क हादसे में तीन की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
Last Updated 07 Jun 2020 08:53:06 PM IST
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट सड़क हादसे में तीन की मौत |
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एसीपी राजीव कुमार ने बताया, "रविवार की दोपहर एक वैगनार कार पतवारी गांव की ओर से गैलेक्सी अपार्टमेंट की तरफ जा रही थी। कार की रफ्तार बहुत तेज होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और कार नाले में जा गिरी। कार में 5 लोग सवार थे जिनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।"
एसपी ने बताया कि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को पुलिस ने एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं कार से बियर की कई कैन भी बरामद की गई है। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
| Tweet |