कानून को बंधक बनाने वालों से सख्ती से निपटेंगे : योगी

Last Updated 02 Mar 2020 04:34:40 AM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारियों का नहीं बल्कि अपराधियों का पलायन हो रहा है।


उप्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में लोग अपने त्योहार मनाने से भी कतराते थे, लेकिन आज कानून के दायरे में रहकर किसी भी धर्म का व्यक्ति अपने त्योहार मना सकता है।
उन्होंने मंच से असामाजिक तत्वों को भी कड़ी चेतावनी दी कि कानून को बंधक बनाकर अराजकता फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल में बिना भेदभाव सभी वगरें को योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। उत्तर प्रदेश पहला ऐसा राज्य है जहां विरोध के नाम पर तोड़फोड़ व आगजनी करने वालों से ही नुकसान की वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार कैराना को लेकर बेहद गंभीर है और जल्द ही यहां पीएसी वाहिनी की स्थापना कर दी जाएगी। उन्होंने भूमि के बैनामे की प्रक्रिया भी जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को पुलिस लाइन के शिलान्यास के अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल में बिना भेदभाव के समूचे प्रदेश का विकास व सभी वगरें को योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। एक दशक पूर्व सात जनपदों की घोषणा हो चुकी थी लेकिन पिछली सरकारों ने उन जनपदों को कोई सुविधा उपलब्ध नहीं करायी, यहां तक कि डीएम-एसपी के कार्यालय तक नहीं बने थे। हमारी सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर इन जनपदों में न केवल भरपूर विकास कराया बल्कि कार्यालयों के लिए बजट भी उपलब्ध कराया। इतना ही नहीं पुलिस को उच्च तकनीक के अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया। उन्होंने कानून व्यवस्था पर कहा कि पहले की सरकार में गुंडे, बदमाशों के डर से व्यापारी पलायन कर जाते थे लेकिन जब से उनकी सरकार बनी है व्यापारियों का नहीं बल्कि बदमाशों का पलायन हो रहा है।
उन्होंने कहा कि पहले लोगों को अपने त्योहार मनाने के लिए भी सोचना पड़ता था लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है, सभी त्योहार धूमधाम से मनाए जा रहे हैं। उन्होंने मंच से असामाजिक तत्वों को भी कड़ी चेतावनी दी कि कानून को बंधक बनाकर अराजकता फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि उप्र पहला ऐसा राज्य है जिसमें तोड़फोड़, आगजनी से हुए नुकसान की भरपाई उन्हीं लोगों से की जा रही है जो इसके लिए जिम्मेदार हैं।

सहारा न्यूज ब्यूरो
शामली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment