अलीगढ़ में जीवनगढ़ पुलिया पर चल रहा धरना समाप्त

Last Updated 02 Mar 2020 05:12:06 AM IST

जीवनगढ़ पुलिया पर कई दिन से सीएए व एनआरसी के विरोध में चल रहा धरना शनिवार की देर शाम अधिकारियों से हुई वार्ता के आधार पर और स्थानीय लोगों के सहयोग से समाप्त हो गया।


अलीगढ़ में जीवनगढ़ पुलिया पर चल रहा धरना समाप्त

यह जानकारी अपर जिलाधिकारी नगर राकेश कुमार मालपानी ने दी है। मालपानी ने बताया कि प्रदर्शनकारी महिलाओं से डीएम और एसएसपी की वार्ता हुई थी।

इसके बाद महिलाओं ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा था जिसमें उनकी तीन मांगें थीं। इस वार्ता के बाद और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे धरने को समाप्त करा दिया गया।

रोड खुलने के बाद वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया। प्रदर्शनकारी महिलाओं की मांगों पर समुचित वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

धरने के खत्म होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
अलीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment