सीएए के कारण हुयी हिंसा की जांच रिटार्यड जज करें : प्रियंका

Last Updated 30 Dec 2019 05:48:30 PM IST

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को असंवैधानिक बताते हुये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नये कानून को कांग्रेस शासित राज्यों में लागू नहीं करने की वकालत की और उत्तर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन के दौरान हुयी हिंसा की जांच इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मौजूदा अथवा सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में कराने की मांग की।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा ‘‘सीएए गैर संवैधानिक है। यह वैध नागरिकता का प्रमाण पत्र नहीं है। इसे लोग ही लागू नहीं होने देंगे। गरीब और मजदूर तबका अपनी नागरिकता कैसे प्रमाणित करेगा। जिस प्रकार से नोटबंदी ने देश की जनता को कतारों में खड़ा होने के लिये मजबूर किया, ठीक उसी तरह यह कानून भी सभी को प्रताड़ति करेगा।’’

सीएए के विरोध में भड़की हिंसा में पुलिस की भूमिका पर सवालिया निशान लगाते हुये उन्होने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस ने अराजकता फैलायी। शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों पर जमकर लाठियां भांजी गयी। राज्य के मुख्यमंत्री खुद बदले की बात कर अराजकता को बढ़ावा दे रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की जांच की मांग के साथ उन्होने आज एक ज्ञापन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को सौंपा है। ज्ञापन में सीएए का विरोध कर रहे छात्रों पर कोई कार्रवाई न करने, मामले की जांच सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराने और बेकसूर लोगों की संपत्ति को जब्त नहीं करने जैसी मांगों का जिक्र है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यहां संवाददाताओं से कहा ‘‘मुख्यमंत्री ने बयान दिया कि वह बदला लेंगे। उनके उस बयान पर पुलिस प्रशासन कायम है। इस देश के इतिहास में शायद पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने ऐसा बयान दिया।’’    

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने योगी ने भगवा वस्त्र धारण किये हैं। भगवा धारण किया है। यह भगवा आपका नहीं है। यह भगवा हिन्दुस्तान की धार्मिक आत्धयात्मिक परंपरा का है। यह हिन्दू धर्म का चिन्ह है। .. उस धर्म में रंज, हिंसा और बदले की भावना की कोई जगह नहीं है।’’    

प्रियंका ने कहा, ‘‘यह कृष्ण भगवान का देश है जो करूणा के प्रतीक हैं। भगवान राम करूणा के प्रतीक हैं। शिव जी की बारात में सब नाचते हैं। इस देश की आत्मा में हिंसा, बदला, रंज इन चीजों की जगह नहीं है। जैसे कृष्ण ने अर्जुन को प्रवचन दिया। महाभारत के युद्ध में जब वह महान योद्धा युद्ध के मैदान में खडे थे तब कृष्ण ने रंज और बदले की बात नहीं की। उन्होंने करूणा और सत्य की बात उभारी।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी ने भगवा धारण किया है, जो हिन्दू धर्म का चिन्ह है लेकिन उस धर्म में रंज, हिंसा और बदले की भावना की कोई जगह नहीं है।   

भाषा
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment