CAA Protest: संभल हिंसा मामले में सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क सहित 17 के खिलाफ मामला दर्ज

Last Updated 20 Dec 2019 12:45:20 PM IST

कानून के विरोध में गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के विरोध प्रदर्शन में भीड़ के हिंसक होने के मामले में संभल से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क समेत 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क (फाइल फोटो)

संभल के एसपी यमुना प्रसाद ने बताया, "सपा सांसद के अलावा सपा के जिलाध्यक्ष फिरोज खान, नगर पालिका अध्यक्ष के पति हाजी शकील समेत 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।"

फिरोज खान को आजम खान का बेहद करीबी माना जाता है।

अब तक संभल में दर्ज मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उधर संभल के सांसद शफीकुर्रहमान ने कहा, "गुरुवार को हुए प्रदर्शन में हमारे खिलाफ पुलिस ने बेवजह केस दर्ज किया है। वह बिल्कुल झूठा मामला है। हमारा किसी भी प्रदर्शन से कोई ताल्लुक नहीं है।"

ज्ञात हो कि गुरुवार को नागरिकता (संशोधन) कानून को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में लखनऊ और संभल में उग्र प्रदर्शन के बाद उप्र. पुलिस तेज कार्रवाई कर रही है। लखनऊ में 112 लोगों को हिरासत में लिया गया है, नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है और सोशल मीडिया पर भी पुलिस अभियान चला रही है।

पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, प्रदेश में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर 13 लोगों पर अभियोजन पंजीकृत किया गया है और इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 1786 ट्विटर पोस्टों, 30-37 फेसबुक और 38 यूट्यूब पोस्टों की रिपोर्ट पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आईएएनएस
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment